Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रशासन ने सरकारी भूमि-सार्वजनिक मार्गों को कराया अतिक्रमण मुक्त:किशनगंज में लोगों को आवागमन में हो रही थी परेशानी, नोटिस जारी कर दी गई थी चेतावनी


किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत लोहागड़ा क्षेत्र में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमणकारियों को पूर्व में जारी नोटिस का हवाला देते हुए निर्धारित सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। आम लोगों को आवागमन में हो रही थी परेशानी अभियान के दौरान जेसीबी मशीन और प्रशासनिक टीम की सहायता से सड़क किनारे तथा सरकारी जमीन पर बने अस्थायी ढांचों को हटाया गया। प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी और कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई भी प्रभावित हो रही थी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाने की अपील की, ताकि सख्त कार्रवाई से बचा जा सके। लंबे समय से थी अतिक्रमण की समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या थी, जिससे यातायात और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं पर असर पड़ रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है। प्रशासन ने यह भी बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles