Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन शुरू:इंडियन यूथ कांग्रेस ऐप से होगी चुनाव प्रक्रिया, स्टेट प्रेसिडेंट के लिए टॉप-3 उम्मीदवार का होगा इंटरव्यू


बिहार यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह चुनाव कुल 6 पदों के लिए- स्टेट प्रेसिडेंट, स्टेट जनरल सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी, असेंबली कमिटी और ब्लॉक कमिटी होगा। सभी 53 संगठननत्मक जिलों में चुनाव होगा। 9 जून को पुराने कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अब नई कमेटी के गठन के लिए यह चुनाव प्रक्रिया जारी है। बिहार में कुल 638 ब्लॉक है तो स्टेट प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को कम से कम 64 ब्लॉक में से एक-एक रेफरेंस आना जरूरी है। मेंबरशिप ड्राइव कर करीब 10 लाख युवा कांग्रेस से जुड़ेंगे बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने कहा कि, ‘बिहार में यूथ कांग्रेस के मेंबरशिप का ड्राइव शुरू हो चुका है। इस मेंबरशिप ड्राइव के जरिए करीब 10 लाख बिहार के युवा कांग्रेस से जुड़ेंगे। इस मेंबरशिप को नई धार देने के लिए और बिहार के युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को बिहार आ रहे हैं।’ शिव प्रकाश गरीबदास ने अपील करते हुए कहा कि, ‘कार्यकर्ता अधिक संख्या में पहुंचकर राहुल जी की आवाज को मजबूत करें। अपनी आवाज से कांग्रेस की आवाज बनकर पेपर लीक की सरकार से मुक्ति पाए।’ इंडियन यूथ कांग्रेस ऐप से होगी चुनाव प्रक्रिया इस चुनाव में जनरल, ओबीसी, ईबीसी, महिला, माइनॉरिटी सभी को जगह दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 20,000 फीस है, जिसमें से एससी, एसटी और महिला के लिए 10000 है। पूरी चुनाव की प्रक्रिया इंडियन यूथ कांग्रेस ऐप के जरिए होगी। लोगों को सबसे पहले इस ऐप से रजिस्टर करना है। फिर नामांकन भरने के बाद सभी डाक्यूमेंट्स को जमा करना है। अगर किसी तरह का FIR दर्ज है, तो उसकी भी जानकारी देनी है। उसके बाद 8 सेकंड का वीडियो भी रिकॉर्ड करना है। इसके बाद सभी नॉमिनेशन की स्क्रुटनी की जाएगी। फिर टॉप 3 स्टेट प्रेसिडेंट के उम्मीदवार को अलग से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles