Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में 3 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार:पुलिस ने एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 3 कारतूस बरामद किए


सीतामढ़ी जिले की भूतही थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जब अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। एडिशनल एसपी आशीष आनंद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 17 जून की रात भूतही थाना पुलिस को जानकारी मिली थी। सूचना में बताया गया था कि बेलाही की ओर जाने वाली सड़क के पास कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में जमा होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू कर दी। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई तलाशी के दौरान एक युवक के पास से अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भूतही थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी सिकंदर खान, कन्हौली थाना क्षेत्र निवासी साकिब अहमद और नानपुर थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी फैयाज अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles