Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अब अभिषेक बनर्जी की मौसी के घर पहुंची सीआईडी, ‘भड़काऊ बयान’ से जुड़े मामले में एक घंटे तक की पूछताछ

अब अभिषेक बनर्जी की मौसी के घर पहुंची सीआईडी, ‘भड़काऊ बयान’ से जुड़े मामले में एक घंटे तक की पूछताछ

CID Raids Abhishek Banerjee Aunt Reena Gayen Residence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा दिये गये कथित भड़काऊ बयान से संबंधित मामले की जांच के तहत सीआईडी की एक टीम बृहस्पतिवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में स्थित उनकी मौसी के घर पहुंची.

अभिषेक के सोशल मीडिया से जुड़ी हैं अदिति गायेन

राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम लगभग एक घंटे तक हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर स्थित बनर्जी की मौसी रीना गायेन के घर पर रही और लगभग 3 बजे वहां से चली गयी. सूत्रों ने बताया कि गायेन की बेटी अदिति, अभिषेक बनर्जी के सोशल मीडिया कार्यों से जुड़ी हैं और अक्सर पार्टी कार्यक्रमों में उनके साथ दिखाई देती हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी के घर के पास है मौसी का घर

जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उनकी इस मामले में कोई भूमिका थी. सीआईडी की टीम जिस घर पहुंची, वह कालीघाट में तृणमूल प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से लगभग 250 मीटर की दूरी पर स्थित है. सीआईडी ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें

भड़काऊ बयानबाजी मामले में सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से 6 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की

अभिषेक बनर्जी के करीबी तृणमूल नेता मैदुल इस्लाम गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

The post अब अभिषेक बनर्जी की मौसी के घर पहुंची सीआईडी, ‘भड़काऊ बयान’ से जुड़े मामले में एक घंटे तक की पूछताछ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles