Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम:गंगा तट पर सफाई के साथ गंगा योग, मानव रंगोली और स्वच्छता दौड़


बक्सर में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सिपाही घाट पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला गंगा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी साहिला, अधिकारी, युवा, स्वच्छता कर्मी और स्कूलों के खेल शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा तट की साफ-सफाई से हुई। इस दौरान लोगों को गंगा और आसपास के इलाके को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। गंगा योग से लेकर मानव रंगोली तक हुई गतिविधियां कार्यक्रम के दौरान गंगा योग, स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान, स्वच्छता दौड़ और मानव रंगोली जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में युवाओं ने गंगा की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गंगा की स्वच्छता सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मी और अधिकारी सम्मानित कार्यक्रम में स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला गंगा समिति की अध्यक्ष ने लोगों से स्वच्छता अभियान को नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाने की अपील की। अधिकारी, कर्मी और मीडिया कर्मी भी रहे मौजूद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, जेल अधीक्षक, नमामि गंगे के प्रभारी नोडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने भी हिस्सा लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles