क्षेत्र में बेलगाम ट्रकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। गुरुवार देर शाम लोहियरिया-कैथवलिया मार्ग पर पड़ूंकिया गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मां और उसके 18 माह के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर मृतका की पहचान शुक्ला टोला निवासी सुरुचि देवी, पत्नी दीपू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपू यादव अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ लखौरा पंचायत के नवका टोला में एक रिश्तेदारी में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरुचि देवी और उनके 18 माह के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। ग्रामीणों में आक्रोश घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक और मालिक को बुलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। लगातार हादसों से उठे सवाल गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही कुमारबाग थाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के पास एक अन्य हादसे में दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने ओवरलोड वाहनों और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चनपटिया में ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला:18 माह के बच्चे की भी जान गई, बेटी गंभीर रूप से घायल