दिघवारा (सारण) से अमित की रिपोर्ट
CM Samrat Choudhary in Chhapra : छपरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में दिघवारा प्रखंड के आमी अवस्थित मां अंबिका भवानी मंदिर व आमी की चर्चा की. कहा कि आमी व इस मंदिर का ऐसा विस्तार होगा कि यह विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा.
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों के विकास के लिए प्रदेश की मौजूदा सरकार कृतसंकल्पित है और इसी कड़ी में धार्मिक महत्व के स्थानों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है. इसी कड़ी में आमी मंदिर का विकास करने की सरकार की योजना है.

Saran News : मरीन ड्राइव की तर्ज पर बनेगा मां अंबिका भवानी गंगा पथ
उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से इस मंदिर का विकास किया जाएगा और इसी को लेकर आमी से बिदुपुर तक मां अंबिका गंगा पथ बनाने की योजना है. मां अंबिका भवानी गंगा पथ का विकास भी मरीन ड्राइव की तरह ही होगा जो मौजूदा मरीन ड्राइव से काफी लंबा होगा.
यह काफी लंबा सड़क मार्ग होगा जिसके सहारे सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर से आमी के मां अंबिका भवानी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी. ऐसा हो जाने से गंगा से सटे क्षेत्रों का तेजी का विकास होगा और प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु कम समय में आमी के इस मंदिर तक पहुंच सकेंगे. यह पथ पांच पुलों को आपस में जोड़ेगा जिससे आसपास के क्षेत्रों का तेजी से विकास संभव हो सकेगा.
The post सारण के मां अंबिका गंगा पथ का पटना के मरीन ड्राइव जैसा होगा विकास, छपरा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान appeared first on Prabhat Khabar.


