पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में तेलियापोखर के पास एक हाइवा ने टोटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। शुक्रवार को इस घटना के विरोध में क्षतिग्रस्त टोटो के मालिक और स्थानीय ग्रामीणों ने महेशपुर-गुमामोड मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। वे मुआवजे की मांग पर अड़े थे। सड़क जाम की सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। घटना के संबंध में बताया गया कि कोयला ढोने वाला हाइवा अपने निर्धारित मार्ग से हटकर महेशपुर के रास्ते तेलियापोखर होते हुए आमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने तेलियापोखर के पास खड़े एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का जायजा लिया। हाइवा को जब्त कर स्थानीय चौकीदार के हवाले कर दिया गया। टोटो मालिक रमेश मुर्मू ने ग्रामीणों के समर्थन से मुआवजे की मांग को लेकर दोबारा सड़क जाम कर दिया। जाम कर रहे ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि कोयला मार्ग पर चलने वाले हाइवा अपना रूट बदलकर इस सड़क पर कैसे आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अक्सर कोयला ढोने वाले वाहन इस सड़क पर तेज गति से चलते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर रोक लगाने की भी मांग की। सड़क जाम की खबर सुनकर थाना प्रभारी रवि शर्मा दोबारा पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुंचे। उन्होंने उग्र ग्रामीणों को शांत कराया और हाइवा मालिक से क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया।
पाकुड़ में हाइवा की टक्कर से टोटो क्षतिग्रस्त:मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, पुलिस ने भीड़ को समझाकर हटवाया