Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक में डकैती:सुबह बैंक खुलते ही अपराधियों ने करोड़ों की लूट, सीसीटीवी में दिखे बदमाश


जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद हथियारबंद 5-6 अपराधी बैंक में घुस गए। उन्होंने बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। गार्ड के साथ मारपीट भी की गई प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 43 लाख रुपए कैश और गहने मिलाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति लूटी गई है। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। अपराधियों ने बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाया। उन्होंने बैंक में रखी नकदी और सोने पर हाथ साफ किया। इस दौरान गार्ड के साथ मारपीट भी की गई। लूटी गई राशि और सोने की सही मात्रा का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने पूरे बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने और बैंक प्रबंधन से जानकारी मिलने के बाद ही लूटी गई संपत्ति का सही आकलन हो पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी है। पांच अपराधी बैंक में घुसे थे। उन्होंने 43 लाख रुपए कैश और बैंक में गिरवी रखे सोने के जेवर की लूट की है। जेवर कितना है, इसका फिलहाल आंकलन किया जा रहा है। सभी अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। -शुभम खंडेवाला, ग्रामीण एसपी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles