Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म:2 नाबालिगों पर मामला दर्ज,जांच में जुटी पुलिस; दवा लेकर लौटते समय वारदात


सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र के सकड़ा पहाड़पुर इलाके में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में दो किशोरों को हिरासत में लिया गया है। पेड़ के नीचे धूप से आराम करने को रुकी जानकारी के अनुसार, बलवाहाट थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय विवाहिता 18 जून की सुबह करीब 10 बजे पुनर्वास चौक से दवा लेकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गांधी यादव के बांसा से लगभग 200 मीटर आगे पीपल के पेड़ के नीचे वह धूप से बचने के लिए आराम करने लगी। 500 का लालच देकर गलत करने का दबाव पीड़िता का आरोप है कि उसे अकेला देखकर उसी गांव के दो नाबालिग किशोर वहां पहुंचे। इसमें एक नाबालिक की उम्र 12 वर्ष है जबकि दूसरे की उम्र 16 वर्ष बताई गई है। उन्होंने पहले महिला को 500 रुपये का लालच देकर अनैतिक कृत्य करने का दबाव बनाया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दोनों उसे जबरन खींचकर बांध के नीचे जंगल में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष बोले-कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज घटना के बाद पीड़िता ने बलवाहाट थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और लिखित आवेदन दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस नंबर 116/26 दर्ज किया। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार दोपहर मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच सब-इंस्पेक्टर (SI) नेहा रंजन को सौंपी गई है। पीड़िता का मेडिकल सहरसा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles