Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लक्ष्मी नारायण योग 2026:बुध-शुक्र की युति से बनेगा शुभ योग, 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते – Lakshmi Narayan Yog 2026 Budh Shukra Yuti 3 Zodiac Signs Benefits

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति से बनने वाले योगों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं में से एक है लक्ष्मी नारायण योग, जिसे धन, सुख-सुविधाओं और सफलता से जोड़कर देखा जाता है। जब बुध और शुक्र एक ही राशि में आकर साथ स्थित होते हैं, तब इस योग का निर्माण माना जाता है। बुध को बुद्धि, तर्क और वाणी का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों से संबंधित ग्रह हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों का साथ कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 26 सितंबर को, गणेश विसर्जन के अगले दिन, तुला राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा, जो 6 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में अनुकूल परिस्थितियां बनने की मान्यता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए यह अवधि खास रह सकती है।




Lakshmi Narayan Yog 2026 budh shukra yuti 3 zodiac signs benefits

मिथुन राशि: करियर में खुलेंगे नए रास्ते
– फोटो : amarujala


मिथुन राशि: करियर में खुलेंगे नए रास्ते

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है। 
  • कारोबार करने वालों को किसी लाभदायक सौदे या नए प्रोजेक्ट से फायदा मिलने के संकेत हैं। 
  • नौकरीपेशा लोगों के सामने आगे बढ़ने के अवसर आ सकते हैं। 
  • आमदनी के साधनों में विस्तार होने के साथ लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। 
  • मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

     


Lakshmi Narayan Yog 2026 budh shukra yuti 3 zodiac signs benefits

कन्या राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
– फोटो : amarujala


कन्या राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

  • लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल माना जा रहा है। 
  • आय बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं और व्यापार से अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है। 
  • पहले किए गए किसी निवेश से लाभ मिल सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का विचार बनेगा। 
  • संपत्ति से जुड़े निवेश के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। 
  • इस अवधि में बचत बढ़ने और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होने के योग बन सकते हैं।

 


Lakshmi Narayan Yog 2026 budh shukra yuti 3 zodiac signs benefits

तुला राशि: मिल सकती है कोई अच्छी खबर
– फोटो : amarujala


तुला राशि: मिल सकती है कोई अच्छी खबर

  • तुला राशि में बनने वाला यह योग इसी राशि के जातकों के लिए कई तरह से शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। 
  • व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं और आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। 
  • परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ने की संभावना है। 
  • धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर, वाहन या नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। 
  • नौकरी तलाश रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलने के संकेत हैं।

 


Lakshmi Narayan Yog 2026 budh shukra yuti 3 zodiac signs benefits

बुध और शुक्र को मजबूत करने के आसान उपाय
– फोटो : adobe stock


बुध और शुक्र को मजबूत करने के आसान उपाय

बुध को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरी मूंग, हरी सब्जियां, हरे फल या हरे रंग के वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है।

शुक्र ग्रह के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और नियमित रूप से सुगंधित इत्र का इस्तेमाल करें। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी माना जाता है।

श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व, समाज में मिलता है खूब मान-सम्मान

मंगल नक्षत्र गोचर: 24 सितंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles