Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Patna Police Jamadar Dead Body Found Near Police Line

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव मिला है। मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमादार बच्चा कुमार राव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की

.

‘एक दिन पहले फोन पर बात हुई थी’

मृतक की पत्नी ने बताया कि बच्चा कुमार राव साल 1999 में पुलिस की ड्यूटी में आए थे। 2025 से पटना में तैनात थे। घटना से एक दिन पहले दिन में पति से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने किसी तरह की समस्या या परेशानी नहीं बताई थी।

नाले में मिली लाश।

नाले में मिली लाश।

पत्नी को साजिश की आशंका

घटना के समय परिवार के लिए अपने पैतृक घर बेतिया में थे। पत्नी ने शव मिलने की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस तरीके से नाले में शव मिला है, वहां किसी व्यक्ति का आसानी से घुसना संभव नहीं है। साजिश की आशंका जताई है।

रोते बिलखते हुए पत्नी।

रोते बिलखते हुए पत्नी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

मौके पर पहुंची पुलिस। आसपास लोगों की जुटी भीड़।

मौके पर पहुंची पुलिस। आसपास लोगों की जुटी भीड़।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles