नवादा जिले के कौआकोल बाजार में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अंचलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में थाना चौक से दुर्गामंडप रोड तक सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को जेसीबी मशीन (बुलडोजर) की मदद से हटा दिया गया। अभियान शुरू होते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। कई दुकानदारों ने प्रशासन की टीम को देखते ही अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान खुद ही हटाना शुरू कर दिया। दुकानदारों को दी थी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमित स्थलों को चिन्हित कर लिया था और कई दिनों तक माइकिंग के माध्यम से दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। सीओ मनीष कुमार ने कहा कि बाजार में जाम की मुख्य वजह सड़क पर किया गया अवैध अतिक्रमण है। दुकानदार सड़क के किनारे माल रखकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। आम नागरिकों की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई पुलिस बल की भारी मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान में सड़क किनारे बने अस्थायी ठेले, फुटपाथ पर किए गए कब्जे और अवैध निर्माण को पूरी तरह हटा दिया गया। बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस अभियान का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब बाजार में आवागमन आसान हो जाएगा।
नवादा के कौआकोल बाजार में अतिक्रमण हटा:प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए, जाम से मिली राहत