Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का लाभ:अभियान बसेरा-2 के तहत मिलेगा फायदा, 9.30 लाख लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच


अररिया में भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने, लोगों को घर-घर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा देने और शहर में ट्रैफिक व अतिक्रमण की समस्या दूर करने के लिए तीन प्रमुख अभियानों पर काम चल रहा है। जिला प्रशासन के स्तर से इन अभियानों की लगातार समीक्षा की जा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अभियान बसेरा-2 के तहत योग्य भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र के साथ वासभूमि का लाभ दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता देने की बात जिलाधिकारी ने कही है। अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदन योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से योजना की जानकारी के लिए सीधे प्रशासनिक स्तर पर संपर्क करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि योजना का लाभ लेने के लिए बेवजह पटना का चक्कर न लगाएं। किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर पैसे देने या गलत प्रक्रिया अपनाने से बचें। योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 9.30 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच स्वास्थ्य विभाग के ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान के तहत जिले में अब तक 9,30,250 लोगों की जांच की जा चुकी है। जांच में 9,350 लोग हाई ब्लड प्रेशर और 7,589 लोग शुगर से पीड़ित पाए गए हैं। इन मरीजों का इलाज जारी है। कैंसर स्क्रीनिंग के दौरान 11,838 संदिग्ध मुख कैंसर मामलों में 12 की पुष्टि हुई है। इसी तरह 2,151 संदिग्ध स्तन कैंसर मामलों में 6 और 513 संदिग्ध सर्वाइकल कैंसर मामलों में 3 मामलों की पुष्टि हुई है। गंभीर एनीमिया और मोतियाबिंद के मरीज मिले स्वास्थ्य जांच में 1,217 गंभीर एनीमिया और 647 मोतियाबिंद के मामले भी सामने आए हैं। इनमें से 563 मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। 2 सितंबर 2026 से अब तक 6,873 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। इनमें 150 महिलाएं गंभीर एनीमिया से पीड़ित मिली हैं। संबंधित मरीजों के उपचार और फॉलोअप पर भी स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत शहर में ट्रैफिक जाम और सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या दूर करने के लिए कार्रवाई तेज की गई है। नगर थाना से कोशी धार पुल तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सर्विस लेन में दो और चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य सड़क पर बेतरतीब पार्किंग के कारण लगने वाले जाम को कम करना है। सदर अस्पताल के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर सदर अस्पताल के आसपास आपातकालीन वाहनों और मरीजों के सुगम आवागमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है। ICDS रैंकिंग में अररिया को दूसरा स्थान अगस्त 2026 की समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) की राज्य स्तरीय रैंकिंग में अररिया ने बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी के अनुसार निर्धारित संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन के कारण जिले को यह उपलब्धि मिली है। तीनों अभियानों का एक साथ असर जिला प्रशासन इन अभियानों के जरिए एक ओर भूमिहीन परिवारों को वासभूमि और आवास सुरक्षा देने पर जोर दे रहा है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने और शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने पात्र परिवारों से अंचल कार्यालय में आवेदन करने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles