Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में नए सदस्यों ने ली शपथ, किया गया सम्मानित


भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में रविवार को दुर्गा पूजा समिति के नवमनोनीत सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई और शपथ कराई गई। कार्यक्रम में सदस्यों से मंदिर की मर्यादा, प्रतिष्ठा और परंपराओं के अनुरूप जिम्मेदारी से काम करने का संकल्प लिया गया। समिति की ओर से नए सदस्यों को चुनरी भेंट की गई। मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि मंदिर शहर की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि धार्मिक गरिमा बनाए रखना हर सदस्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने सदस्यों से समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने को कहा। त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के आयोजन की जिम्मेदारी नए युवाओं को सौंपी गई है। उन्होंने समिति से समर्पण और सेवा भावना के साथ काम करने की अपील की। उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद ने कहा कि नए सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करें। कार्यक्रम का संचालन सचिव आशीष टैगोर ने किया। सदस्यता लेने वालों में विष्णु कुमार साहू, शुधांशु दुबे, भरत प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार, सुमीत कुमार, शुभम कुमार, सूरज कुमार, आकाश कुमार, मोनू कुमार, कौशल किशोर राज, अमित कुमार, अमन कुमार आदि शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles