Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

NH-19 पर वाहन चेकिंग में कंटेनर पकड़ा:सासाराम से यूपी ले जाए जा रहे 37 मवेशी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज


दुर्गवती पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर देर रात वाहन चेकिंग के दौरान मवेशियों से भरे एक कंटेनर को पकड़ा है। कंटेनर से 37 मवेशी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को कथित तौर पर क्रूरता से भरकर सासाराम से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना पर शुरू हुई वाहन जांच दुर्गवती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में मवेशियों को क्रूर तरीके से भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने NH-19 पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कंटेनर में 37 मवेशी मिले तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर कुल 37 मवेशी मिले। इनमें तीन भैंस और 34 बड़े काले पाड़ा शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, मवेशियों को एक-दूसरे से मुंह, पैर और सींग बांधकर रखा गया था। पुलिस ने इस तरीके को पशुओं के साथ क्रूरता बताया है। चालक और सह-चालक समेत तीन गिरफ्तार पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक वसीम खान (36), निवासी धनबाद, झारखंड, सह-चालक मो. सहबाज (28), निवासी हजारीबाग, झारखंड और मो. सलीम (33), निवासी हजारीबाग, झारखंड को गिरफ्तार किया है। कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR24GC5297 बताया गया है। पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज मामले में दुर्गवती थाने में कांड संख्या 410/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मवेशियों को सुरक्षित रखने और आगे की प्रक्रिया को लेकर भी पुलिस स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के साथ पु.अ.नि. विजेंद्र राम, संजय कुमार यादव, योगेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले में मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें उत्तर प्रदेश में कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles