Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा ने िकया करमा पर्व पूर्व संध्या कार्यक्रम


लोहरदगा|भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को करमा पर्व पूर्व संध्या कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला के सभी मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मा नृत्य दल (खोडहा) जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा और मांदर, नगाड़ा व घंट के मिश्रित स्वर ने वातावरण को प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर कर दिया। वहीं पवन तिग्गा के नेतृत्व में आयोजित करमा उत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नृत्य दल को भाजपा जिला महिला मोर्चा के द्वारा टीका लगाकर और अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने सभी अतिथियों व नृत्य दल के प्रति पार्टी की ओर से कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक शामिल होने के लिए आभार प्रकट करते हुए सबका अभिनंदन किया। मौके पर एसटी मोर्चा झारखंड प्रदेश के महामंत्री बिंदेश्वर बेक, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष आजातशत्रु, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, सरिता देवी, कलावती देवी, महामंत्री मिथुन तमेड़ा, पशुपति पारस, मंत्री मीना बाखला, विमलकांत सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सामेला भगत, जिला मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि, देवाशीष कार, दीपक कुमार साहदेव, विनोद राय, राजकुमार वर्मा, सुनील अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संगीता देवी, विवेक चौहान, नवल साहू, कृष्णा मोदी, बुधन देवी, बिपता उरांव, राजकुमार मुंडा, राजेश महतो, अमरेश भारती, बिट्टू कुमार, शंकर प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles