पटना के राजीव नगर नाला के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने शुक्रवार की रात से निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्देश दिया है। मानसून को देखते हुए ये फैसला लिया गया है, ताकि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी ब्रांच नालों को मुख्य नाले से जोड़ने के निर्देश नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना क्षेत्र से जुड़े सभी ब्रांच नालों को मुख्य नाले से तत्काल जोड़ते हुए जल प्रवाह की व्यवस्था को सुचारु और सामान्य स्थिति में बहाल किया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मैनहोल और सड़क के हिस्सों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश बुडको के परियोजना निदेशक को दिए गए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। सोमवार तक ढकने होंगे सभी खोदी हुई सड़कें दरअसल, नगर आयुक्त ने मानसून को लेकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि सोमवार तक सभी क्रियान्वित सड़क संबंधी परियोजनाओं को हर हाल में पूरा किया जाए। यह स्पष्ट किया गया कि किसी भी परिस्थिति में सड़कों की खुदाई के लिए निर्धारित समय-सीमा बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। PMCH के मुख्य द्वार पर नहीं होगा जलजमाव निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पहले के वर्षों में पीएमसीएच के मुख्य द्वार के पास जलजमाव की समस्या बनी रहती थी। इस वर्ष नगर निगम द्वारा अस्पताल के मुख्य द्वार के पास स्थित नाले को सड़क के दूसरी ओर स्थित नाले से जोड़ दिया गया है। इस व्यवस्था के कारण इस वर्ष उस क्षेत्र में जलजमाव की संभावना नहीं है।
सोमवार तक ढकने होंगे सभी खोदी हुई सड़कें:पटना में राजीव नगर नाला का काम रुका, सभी ब्रांच नालों को मुख्य नाले से जोड़ने के निर्देश