Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ठाकुरगंज-अररिया रेलखंड पर मालगाड़ी से टकराकर शख्स की मौत:किशनगंज में तुलसिया हॉल्ट के पास हादसा, आत्महत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस


किशनगंज में शनिवार सुबह तेज रफ्तार मालगाड़ी के चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। तुलसिया हॉल्ट के पास से शव बरामद हुआ है। घटना ठाकुरगंज-अररिया रेलखंड की है। मालगाड़ी अररिया की तरफ से ठाकुरगंज जा रही थी। जैसे ही ट्रेन तुलसिया हॉल्ट के पास पहुंची, वहां पहले से खड़ा युवक अचानक पटरी के बीच में आ गया। मालगाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हॉल्ट के संचालक ने रेल पुलिस को दी सूचना हादसे के तुरंत बाद तुलसिया हॉल्ट के संचालक ने रेलवे कंट्रोल रूम और रेल पुलिस (GRP/RPF) को सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआत में मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पता चला कि मृतक सतकौआ पंचायत के नयनभिट्ठा गांव निवासी अनूप लाल गणेश का बेटा रामेश्वर गणेश के रूप में हुई है। पुलिस युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगा रही है। इस दुखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगो के अनुसार यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि पुलिस ने बताया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने की बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles