Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में शादी से 2 दिन पहले दुल्हन की पिटाई:बेहोश होकर सड़क पर गिरी; भाई को बचाने पहुंची थी, दबंगों ने बेरहमी से पीटा


पूर्णिया में शादी से पहले दुल्हन की पिटाई का मामला सामने आया है। जिस घर में सोमवार को शहनाई बजनी थी, वहां अब अस्पताल और थाने के चक्कर लग रहे हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने शादी से ठीक दो दिन पहले दुल्हन को बीच सड़क पर पटकर पीटा। पिटाई इतनी बुरी तरह की गई कि युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। फिलहाल उसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पीपरा रौतारा गांव की है। बेहोश होकर सड़क पर गिर गई पीड़िता की पहचान शुमनारा खातून के रूप में हुई है। पिता नुफरुल हक ने बताया कि उनकी बेटी शुमनारा अपनी एक सहेली को हल्दी समारोह का निमंत्रण देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि गांव के ही मोहम्मद कासिम और उसके साथ मौजूद कुछ लोग उसके भाई मो. तस्लीम के साथ मारपीट कर रहे हैं। भाई को पिटता देख शुमनारा बीच-बचाव करने पहुंची। इसके बाद दबंगों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती चीखती रही, लेकिन आरोपी नहीं रुके। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। मारपीट के बाद सदमें में परिवार सोमवार को शुमनारा की बारात आने वाली थी। घर में हल्दी और शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार पहुंचने लगे थे। लेकिन इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का दावा है कि दबंगों के डर से आसपास मौजूद लोग भी मदद के लिए आगे नहीं आए। बाद में परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया। 20 दिन पहले गांव में विवाद हुआ था परिवार के मुताबिक इस विवाद की जड़ करीब 20 दिन पुरानी है। गांव में हुए एक सड़क हादसे में एक बच्चा घायल हो गया था। आरोप है कि दुर्घटना करने वाले बाइक सवार मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे। तब शुमनारा के भाई तस्लीम ने उन्हें पकड़ लिया था और घायल बच्चे का इलाज कराने को कहा था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोपियों ने इसे अपनी बेइज्जती मान लिया। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए शादी से ठीक पहले इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल वहीं, इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलते ही नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles