Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:मरीन ड्राइव के पास पुलिस को देख भागा, दौड़ाकर धर दबोचा; नेटवर्क की जांच जारी


पटना पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। बांस घाट स्थित मरीन ड्राइव पर एल एंड टी कास्टिंग यार्ड जाने वाली सड़क के पास से 15 किलो गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी 57 वर्षीय किशुन दयाल भगत के रूप में हुई है। पुलिस को देखकर भागने वाला तस्कर धराया मरीन ड्राइव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखते ही दो बैग लेकर भागने लगा। पुलिस ने सशस्त्र बल की मदद से उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद दो बैगों मिले, जिसमें से कुल 15 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 2250 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत बाजार में लगभग 4.5 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही इस तस्करी गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक जो भी बड़ी खेप बरामद हुई है, इसमें सब खेप का कनेक्शन राघोपुर से ही निकलकर सामने आया है। फिलहाल पुलिस लिंकेज खंगाल रही है। क्योंकि पूर्वी इलाके का रामकृष्णा नगर हब हुआ करता था। अधिकतर खेप इसी इलाके से पकड़े गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles