चतरा जिले की संघरी घाटी में दो ट्रकों की सीधी टक्कर में 28 वर्षीय एक चालक का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घाटी में घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। मृतक चालक की पहचान बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौसवन गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक पलट गया, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं। मृतक सुनील के छोटे भाई विकास यादव ने बताया कि सुनील अपने ट्रक में टंडवा के मगध कोल परियोजना से कोयला लोड कर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। जैसे ही कोयला लदा यह ट्रक चतरा की संघरी घाटी के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही सुनील का ट्रक पूरी तरह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दौरान सुनील ट्रक के केबिन में ही बुरी तरह फंस गए और उनका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। इसके साथ ही उनके सिर में भी बेहद गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान होकर तड़पने लगे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस के जरिए चतरा के सदर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने सुनील की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में सुनील ने दम तोड़ दिया। इधर, हादसे के बाद संघरी घाटी में दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में सदर थाना पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को बीच सड़क से हटवाया, तब जाकर कहीं आवागमन दोबारा सामान्य हो सका।
चतरा के संघरी घाटी में दो ट्रकों की टक्कर:दाहिना हाथ कटने से एक चालक की मौत, हादसे के बाद सड़क पर घंटों लगा जाम