Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

India vs West Indies T20 Ranchi

रांची9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर सुरक्षा और दर्शकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि दर्शकों के लिए प्रवेश दोपहर 3 बजे से शुरू किया जाएगा। जेएससीए की कोशिश है कि सभी टिकटधारी शाम 6 बजे तक स्टेडियम में प्रवेश कर जाएं।

इसके बाद एंट्री को लेकर सख्ती रहेगी और प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। हाल में जेपीएल के दौरान हुई अप्रिय घटना तथा पिछले वनडे में टिकट, प्रवेश और निकासी को लेकर हुई परेशानियों से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर सुरक्षा और दर्शकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर सुरक्षा और दर्शकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि वैध टिकट या पास वाले दर्शकों को बिना व्यवधान स्टेडियम पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। बिना टिकट अनावश्यक भीड़ लगाने वालों के लिए जगह नहीं होगी। मैच शुरू होने के बाद दर्शकों के बाहर निकलने पर भी रोक रहेगी। स्टेडियम में अनावश्यक वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

टिकट की कालाबाजारी पर नजर, प्रवेश व्यवस्था में सख्ती

टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए भी जेएससीए निगरानी रखेगा। टिकट वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और टिकट के दुरुपयोग को रोकने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। पिछली घटनाओं को देखते हुए स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में संभावित कमजोर स्थानों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है।

दर्शक दीर्घा से किसी व्यक्ति के मैदान में कूदने की घटना को रोकने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। संजय पांडेय के अनुसार दर्शक दीर्घा के चारों तरफ वायर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोई मैदान में प्रवेश न कर सके। जेपीएल की घटना के बाद गठित कमेटी अपनी रिपोर्ट दे चुकी है।

रिपोर्ट में सुरक्षा में चूक की संभावित जगहों की पहचान की गई है और अब उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है। जेएससीए ने दर्शकों से अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। रांची में करीब 13 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे हैं। जेएससीए के अनुसार इसमें स्थानीय दर्शकों का बड़ा योगदान रहा है।

7 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद दोनों टीमें 7 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगी। रांची में अब तक चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। 12 फरवरी 2016 को भारत ने श्रीलंका को 69 रन से हराया था। यह रांची का पहला टी-20 मुकाबला था, जिसमें भारत ने 196/6 रन बनाये थे।

7 अक्टूबर 2017 को बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने 118/8 रन बनाये थे और भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम से लक्ष्य हासिल किया।

19 नवंबर 2021 को भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने 153/6 रन बनाये थे, जिसे भारत ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं, 27 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था। न्यूजीलैंड ने 176/6 रन बनाये थे।

——————————————

इसे भी पढ़ें….

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, 1600-18000 तक की टिकट:400 से 6000 रुपए तक टिकटें हुई महंगी, 6 अक्टूबर से मिलने की संभावना

रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच के लिए जेएससीए ने टिकट की दरें जारी कर दी हैं। जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए सबसे सस्ता टिकट 1600 और सबसे महंगा 18 हजार रुपए का होगा। सूत्रों के अनुसार, टिकट की बिक्री 6 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।

6 से 8 अक्टूबर तक ऑफलाइन टिकट के लिए काउंटर बनाए जाएंगे। सभी श्रेणी के टिकट ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेंगे। जेएससीए प्रबंधन अगले दो-तीन दिनों में आधिकारिक तारीख घोषित कर सकता है। अलग-अलग विंग और श्रेणी के अनुसार टिकट की कीमत तय की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles