Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भरत भूषण एनकाउंटर मामले को लेकर निकाला कैंडल मार्च:औरंगाबाद में पूर्व सांसद बोले- पूरे मामले की होगी निष्पक्ष जांच, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी


भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में ब्राह्मषी विकास एवं जनकल्याण मंच के देखरेख में औरंगाबाद के अंबा में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में सैकड़ों लोगों ने भाग लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हाथों में मोमबत्तियां लिए लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च करते हुए मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग उठाई। कैंडल मार्च की शुरुआत अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर परिसर से हुई। इसके बाद प्रतिभागी अंबा बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौक तक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने घटना के विरोध में नारेबाजी की। सरकार और प्रशासन से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग की। मार्च के दौरान लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और न्याय की उम्मीद स्पष्ट रूप से दिखाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहा। पूर्व सांसद ने कहा- दोषी पाए जाने वालों पर होगी कार्रवाई अंबा चौक पहुंचने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कैंडल मार्च का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है और सरकार ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के हर पहलू की गहन जांच होगी। मृतक के आपराधिक इतिहास सहित सभी तथ्यों को सामने लाकर सच्चाई उजागर की जाएगी। वहीं मंच के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने कहा कि समाज न्याय की अपेक्षा करता है और किसी भी घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पारदर्शी जांच बेहद जरूरी है। सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कैंडल मार्च में मंच के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने हिस्सा लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles