Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहारशरीफ के सुभाष पार्क में योग महोत्सव:निरोग रहने का संदेश; बीजेपी विधायक बोले- 190 से ज्यादा देशों में योग दिवस मनाया जा रहा


बिहारशरीफ के सुभाष पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘योग महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डॉक्टर सुनील कुमार शामिल हुए। योग दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सामूहिक योग अभ्यास किया। ‘योग अब विश्वव्यापी उत्सव और जीवन का अभिन्न हिस्सा’ कार्यक्रम के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि आज विश्व के 190 से ज्यादा देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। यह निश्चित तौर पर एक बड़ी मुहिम बन चुकी है और योग अब लोगों के दैनिक जीवन में समाहित हो गया है। योग न सिर्फ हमारी मांसपेशियों को सही रखता है, बल्कि शरीर के हर अंग को संयमित करने में बेहद सहायक है। विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की करीब-करीब शत-प्रतिशत आबादी ने अब योग को अपना लिया है और यह एक उत्सव का रूप ले चुका है। उन्होंने इस अवसर पर बिहारशरीफ, नालंदा, प्रदेश और पूरे देशवासियों को योग दिवस की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं। बीमारियों का एकमात्र हल है योग: राजेश कुमार वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही योग को विश्व मंच पर स्थापित किया, जिसके चलते आज पूरा विश्व इसे मना रहा है। लोग अब ‘योग करें, निरोग रहें’ के मूल मंत्र को अपना चुके हैं। आधुनिक युग में यह मनुष्य जीवन के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रहा है, क्योंकि तमाम तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों का हल योग में ही है। उन्होंने उन लोगों से भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया जो अब तक इससे नहीं जुड़ पाए हैं, ताकि वे एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles