Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Saharsas Shubham Kumar BPSC Officer Rank 831 ADTO

सहरसा के सुहथ पंचायत के हनुमान नगर चकला गांव के शुभम कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में 831वीं रैंक हासिल की है। वह अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO) बने हैं। उनके पिता सुरेश कुमार साह एक साधारण किसान और आटा चक्की संचालक हैं।

.

शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2016 में गजाधर साहू उच्च विद्यालय, सौर बाजार से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद, 2018 में एमएलटी कॉलेज, सहरसा से विज्ञान विषय में इंटरमीडिएट किया।

उन्होंने 2021 में पटना कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके उपरांत, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर और फिर पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी पीएचडी का शोध विषय “मैथिली लोकगाथा गीत भगैत: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” था।

शुभम की सफलता में उनके पिता के संघर्ष के साथ-साथ बड़े भाई अभिषेक कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अभिषेक कुमार दो साल पहले BPSC उत्तीर्ण कर 10+2 शिक्षक बने थे। उन्होंने शुभम की पढ़ाई का खर्च उठाने में मदद की।

शुभम ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी के दौरान ही अपने पहले प्रयास में BPSC परीक्षा पास की। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

शुभम की सफलता में उनके माता-पिता के संघर्ष के अलावा, उनके शिक्षक स्वर्गीय उमेश सर, बड़े भाई और शिक्षक नागेंद्र कुमार, तथा पूर्व बीडीओ व वर्तमान विधायक डॉ. गौतम कृष्ण का मार्गदर्शन भी शामिल रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles