Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोचहा में SC/ST एक्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:न्यायिक हिरासत में भेजा गया, मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप में कार्रवाई


मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी राजा सहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को कर्णपुर दक्षिणी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता पक्ष के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। बोचहाँ थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी राजा सहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles