भास्कर न्यूज | मोहिउद्दीननगर प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय रासपुर पतसिया में कार्यरत कर्मी दिनेश राय (52 वर्ष) की रविवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड के भासिंगपुर निवासी मुशुकलाल राय के पुत्र दिनेश राय रासपुर पतसिया पशु चिकित्सालय में परिचारी के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए ले जाया जाता, उनका निधन हो गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पशु चिकित्सा सेवा से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। घटना के बाद उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।


