दरभंगा में उत्पाद विभाग की ओर से रविवार को जब्त किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। नीलामी के लिए टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर सहित कुल 44 वाहनों को सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन लोगों की भागीदारी नहीं होने के कारण अधिकांश वाहन नही बिके। जानकारी के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में केवल दो व्यक्ति ही शामिल हुए। इनमें से एक व्यक्ति ने जाले थाना क्षेत्र से संबंधित जब्त बाइक की बोली लगाई। इसके अलावा किसी अन्य वाहन के लिए उपयुक्त बोलीदाता नहीं मिलने से नीलामी नहीं हो सकी। 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन मद्य निषेध सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुल 44 वाहनों की नीलामी की जानी थी। केवल एक बाइक की ही बिक्री हो सकी। लोगों की कम भागीदारी के कारण अधिकांश वाहन बिना बिके रह गए। शेष वाहनों की नीलामी के लिए अगली तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक 30 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अगली नीलामी में शेष वाहनों की आरक्षित कीमत में 10 प्रतिशत की कमी की जाएगी। आम लोगों से अपील वहीं, नीलामी में शामिल लोगों ने बताया कि बाइक खरीदने के उद्देश्य से पहुंचे थे। नीलामी के माध्यम से बाजार मूल्य की तुलना में उचित कीमत पर वाहन खरीदने का अवसर मिलता है। आगामी नीलामी में अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे। उत्पाद विभाग ने आम नागरिकों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर आगामी नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
दरभंगा में जब्त वाहनों की नीलामी रही फीकी:44 में से सिर्फ एक बाइक बिकी, 1 जुलाई को फिर से होगा आयोजन