किशनगंज नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सोमवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम ने जेसीबी मशीन के साथ धर्मगंज चौक और रेलवे फाटक के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानें और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। कुछ जगहों पर दुकानदारों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण वे सफल नहीं हो सके। टीम ने सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटी, टीन-टप्पर और पक्के निर्माण को भी हटाया। किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहर में जाम और गंदगी का एक प्रमुख कारण अतिक्रमण है। आम लोगों की सुविधा और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए यह अभियान आवश्यक है। नगर परिषद की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि अतिक्रमण हटने से सड़कें चौड़ी होंगी और आवागमन सुगम होगा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की है, अन्यथा बुलडोजर की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
किशनगंज में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर:नगर परिषद ने धर्मगंज-रेलवे फाटक से अवैध कब्जे हटाए