Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में हाथियों का झुंड फिर घुसा:बीती रात गोलगो गांव में मचाया उत्पात, आधे दर्जन से अधिक घर किया क्षतिग्रस्त; लोगों में दहशत


कोडरमा जिले में हाथियों का झुंड एक बार फिर प्रवेश कर गया है। बीती रात डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलगो गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आधे दर्जन से अधिक घरों और एक विद्यालय के मुख्य दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दो दिन पहले हाथियों के इस झुंड को सतगांवां थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों और कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी गांव में देखा गया था। हाथियों के प्रवेश से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। गांव चारों ओर जंगल से घिरा हुआ है ग्रामीणों ने हुए नुकसान के लिए वन विभाग से मुआवजे और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। गोलगो गांव चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे हाथियों का प्रवेश आसान हो जाता है। वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को गांव से बाहर खदेड़ने में जुटी है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है। बीती रात हाथियों का झुंड गोलगो गांव से सटे ढोढाकोला गांव की ओर बढ़ता देखा गया था। दो सालों में कई क्षेत्रों में मचाया उत्पात वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के झुंड को अक्सर कोडरमा से सटे बिहार के जंगलों की ओर खदेड़ा जाता है, लेकिन वे वापस इसी क्षेत्र में लौट आते हैं। विभाग का मानना है कि हाथियों को स्थायी रूप से दूसरे जंगलों में भेजने की आवश्यकता है। पिछले दो वर्षों में हाथियों के झुंड ने कोडरमा जिले के विभिन्न इलाकों में भारी उत्पात मचाया है। इससे आम लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है और दर्जनों लोगों की जान भी जा चुकी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles