कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना परसाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और चालक दूर जा गिरा। घायल युवक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के खेसमी निवासी 28 वर्षीय चंदन पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर बरकट्ठा (हजारीबाग) की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घंटों सड़क किनारे तड़पता रहा युवक स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, लेकिन दुर्घटना स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास होने के बावजूद घायल युवक को तुरंत चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। चंदन पांडेय सड़क किनारे काफी देर तक दर्द से कराहते रहे। इस दौरान आसपास से गुजरने वाले कुछ लोग भी स्थिति को समझ नहीं पाए। काफी समय बाद मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद मदद का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन उसके पहुंचने में भी देर हुआ। ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया आखिरकार स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की पहल पर एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल युवक को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में युवक के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप दुर्घटना होने के बावजूद समय पर सहायता नहीं मिला।
कोडरमा में कार-बाइक टक्कर, युवक हुआ गंभीर:घायल युवक घंटों सड़क पर तड़पता रहा, बाइक सवार का पैर बूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त