Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 52 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांस्फर:SP ने कानून-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल के लिए किया फेरबदल


किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार, कुल 52 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विभिन्न थानों, अनुसंधान इकाइयों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस तबादला सूची में कई थानों के अपर थानाध्यक्ष, अनुसंधान पदाधिकारी, थाना लेखक और महिला हेल्प डेस्क प्रभारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं, बेहतर पुलिसिंग और अपराध अनुसंधान कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है। अरविंद कुमार शर्मा को कोचाधामन थाना आदेश के अनुसार, पोठिया थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) महेश पूर्व को अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। महेश कुमार यादव को किशनगंज थाना का अपर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरविंद कुमार शर्मा को कोचाधामन थाना, रंजीत कुमार भारती को बहादुरगंज थाना और पुष्पांजली भारती को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में, रामबाबू चौधरी को जियापोखर थाना, मनोज रविदास को सुखानी थाना, सुधीर कुमार को दिघलबैंक थाना और पवन कुमार को यातायात थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है। कई पदाधिकारियों को मालखाना प्रभारी, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, सीडब्ल्यूपीओ (CWPO) और थाना लेखक जैसे अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं। अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया महिला पुलिस पदाधिकारियों में रूपम कुमारी, रूपा कुमारी, मनीषा कुमारी, पिंकी कुमारी, रूबी कुमारी, सुमन्ती कुमारी, अर्चना कुमारी और सुधा कुमारी सहित कई अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। यह व्यापक तबादला जिले में अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और थानों की कार्यक्षमता में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है। एसपी कार्यालय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles