![]()
नवादा में बरनवाल युवा मंच के बैनर तले बरनवाल नवयुवक संघ (बरनवाल सेवा समिति) की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नवयुवक संघ की नई कमिटी का गठन किया गया। देवेश चंद्र को नवयुवक संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन नई कमिटी में आलोक कुमार मिट्ठू को उपाध्यक्ष, संजीत शिक्षक को सचिव, प्रहलाद को उपसचिव, अजित को कोषाध्यक्ष, आनंद को उप-कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश को मीडिया प्रभारी और रौशन को उप मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं सत्येंद्र और सुभाष को संगठन मंत्री तथा संतोष को नगर संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। 8 सदस्यों को कार्यकारिणी में मिली जगह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उपेंद्र, प्रदीप, शंभु, जितेंद्र, उमेश, विपुल, रंजीत और सतीश को शामिल किया गया। नई कमिटी के गठन के बाद बरनवाल महिला समिति की अध्यक्ष माधुरी बरनवाल और सचिव रेखा वैरायटी ने नवगठित टीम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समाजहित में काम करने का दिया भरोसा बरनवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष सुजीत कुमार ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और समाजहित में आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही। समिति अध्यक्ष सुनील कुमार ने भी नवयुवक संघ की नई टीम को हरसंभव सहयोग और योगदान देने का भरोसा दिलाया। खेल प्रतियोगिता से एकजुटता का संदेश बैठक के दौरान युवा मंच की ओर से खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जरिए समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और एकजुटता का संदेश दिया गया। नवगठित कमिटी के सदस्यों ने समाज के युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
नवादा में बरनवाल नवयुवक संघ की नई कमिटी गठित:देवेश चंद्र बने अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने और एकजुटता का संकल्प
