![]()
मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला निवासी ज्वैलर्स कारोबारी बिजेश कुमार सेठ पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। उनकी बहुआरा स्थित ‘खुशबू अलंकार ज्वैलर्स’ दुकान में 14 जून को हुई लूट के कई महीने बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। कारोबारी का आरोप है कि बार-बार अधिकारियों से मिलने के बावजूद उन्हें सिर्फ जांच और कार्रवाई जारी होने का आश्वासन मिल रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एसपी से मिले, नहीं मिली ठोस जानकारी बिजेश कुमार ने बताया कि वे नए पुलिस कप्तान से कई बार मिल चुके हैं। हर बार उन्हें अपराधियों की गिरफ्तारी और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आई है। उनका कहना है कि घटना के इतने समय बाद भी अपराधियों का पता नहीं चलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। लूट में चली गई पूरी जमा-पूंजी कारोबारी के अनुसार वे छोटे स्तर पर कारोबार करते हैं। दुकान में हुई लूट में उनकी जमा-पूंजी और सामान चला गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि कारोबार चौपट होने के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। अपराधी खुले घूम रहे, परिवार दहशत में बिजेश कुमार का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों के पकड़े नहीं जाने से उनका पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है। उन्हें आशंका है कि अपराधी खुले घूम रहे हैं और कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस कप्तान से मामले की जांच तेज कर अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति बरामद करने की मांग की है।
कारोबारी बोला-‘कार्रवाई जारी है’ से नहीं चल रहा परिवार:मोहनिया में ज्वैलर्स दुकान लूट का अब तक सुराग नहीं, एसपी से लगाई गुहार
