Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Watch Video: एमए बेबी से ममता बनर्जी की बातचीत पर शुभेंदु का तंज- ये है ‘माकपा-तृणमूल की प्रेम कहानी’

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संपर्क साधने पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने दोनों दलों के बीच उभरते तालमेल को ‘माकपा-तृणमूल की प्रेम कहानी’ करार दिया. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने उसी माकपा से हाथ मिला लिया है, जिसके खिलाफ उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया था.

बंगाल में 34 साल तक कथित दमन एवं अन्याय के लिए जिम्मेदार माकपा अब उनकी (तृणमूल कांग्रेस की) मित्र बन गयी है. यह माकपा-तृणमूल की प्रेम कहानी है. ममता ने माकपा का हाथ थाम लिया है. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

टीएमसी-माकपा की राजनीतिक दूरी हुई कम : सीएम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की पार्टी और माकपा के बीच राजनीतिक दूरी कम होने का दावा करते हुए हाल में विधानसभा में विश्वविद्यालय से जुड़े एक विधेयक पर हुए मतदान का हवाला दिया. उन्होंने दावा किया कि जिस दिन विधानसभा में विधेयक पारित हुआ, उसी दिन ममता की पार्टी और माकपा औपचारिक रूप से एक साथ आ गये. ममता खेमे के तृणमूल कांग्रेस विधायकों और माकपा के एकमात्र विधायक ने विधेयक के खिलाफ एक साथ मतदान किया.

ये भी पढ़ें: एसआईआर विवाद : ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे शुभेंदु अधिकारी, बोले- बंगाल में 27 लाख नाम हटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार

शुभेंदु ने साईबाड़ी और नंदीग्राम हिंसा की दिलायी याद

शुभेंदु अधिकारी ने साईबाड़ी और नंदीग्राम की घटनाओं का जिक्र करते हुए दोनों दलों के पुराने राजनीतिक संघर्ष की याद दिलायी. बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने माकपा पर एसआईआर के मुद्दे के जरिये राजनीतिक प्रासंगिकता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, माकपा और कांग्रेस अब निर्वाचन आयोग के खिलाफ एक साथ खड़े हैं.

चुनावी जनादेश स्वीकार करे विपक्ष : शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कांग्रेस पर केरलम में एसआईआर का समर्थन और पश्चिम बंगाल में विरोध करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष से चुनावी जनादेश स्वीकार करने को कहा. शुभेंदु अधिकारी ने यह भी दावा किया कि विपक्ष एसआईआर के मुद्दे को उठाकर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों से ध्यान भटकाना चाहता है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, तो बोले शमिक- जो कहना है कहें, उन्हें कोई नहीं रोकेगा

The post Watch Video: एमए बेबी से ममता बनर्जी की बातचीत पर शुभेंदु का तंज- ये है ‘माकपा-तृणमूल की प्रेम कहानी’ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles