![]()
गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहाबागी गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर करीब साढ़े चार लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। चोर इनरदेव हाजरा और सागर हाजरा के घर से नकदी, जेवरात और बर्तन ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह परिवार के सदस्यों को हुई। इसके बाद गांव में चोरी की घटना को लेकर डर का माहौल है। इनरदेव हाजरा के घर से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है। उनकी पत्नी अंजू देवी के अनुसार, चोर घर से सोने की एक चेन, कान की बाली और 60 हजार रुपये नकद ले गए। दूसरे घर से ढाई लाख की संपत्ति चोरी सागर हाजरा के घर से करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात बताई गई है। मनुवा देवी के अनुसार, चोर घर से बर्तन, जेवरात और 50 हजार रुपए नकद ले गए। दोनों घरों से चोरी हुई नकदी ग्रुप में जमा करने के लिए रखी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि एक घर खाली था, जबकि दूसरे घर में परिवार रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। लगातार चोरी से ग्रामीण चिंतित, गश्त बढ़ाने की मांग एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
गिरिडीह में दो घरों से साढ़े चार लाख की चोरी:देवरी के जमडीहाबागी गांव में रात को वारदात, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की
