Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद सीओ को 1 करोड़ की रंगदारी, हत्या की धमकी:48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, मामा को जमीन विवाद में फंसाने के लिए रची साजिश


धनबाद के अंचल अधिकारी (सीओ) रामप्रवेश कुमार को व्हाट्सऐप पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी पंकज दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला जमीन विवाद में अपने मामा को फंसाने की साजिश से जुड़ा है। सीओ को 14 सितंबर की शाम 7:10 बजे व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश मिला था। इसमें एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में 24 सितंबर को शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने धमकी भेजने वाले मोबाइल नंबर के साथ बैंक खाते और यूपीआई से जुड़ी जानकारी जुटाई। जांच में पंडरपल्ला के पंकज दास का नाम आया सामने तकनीकी जांच के दौरान पंडरपल्ला दास टोला निवासी पंकज दास का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, पंकज का अपने मामा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मामा को मामले में फंसाने के लिए पंकज ने राजगंज के एक युवक के सिम का इस्तेमाल किया। इसी सिम से जुड़े व्हाट्सऐप के माध्यम से उसने सीओ रामप्रवेश कुमार को धमकी भरा संदेश भेजा। साथ ही संदेश में मामा से जुड़े बैंक खाते की जानकारी भी दी गई, ताकि पुलिस का शक उसके मामा पर जाए। पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खाते, यूपीआई और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। इसके बाद पूरे मामले में पंकज की भूमिका सामने आई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही पुलिस पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी पंकज दास के आपराधिक रिकॉर्ड और पूर्व में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, उसके खिलाफ साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस धमकी देने में इस्तेमाल किए गए सिम और बैंक खाते के साथ मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने की साजिश में पंकज के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles