Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


हंटरगंज| प्रखंड के उरैली राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशानुसार अधिकार मित्र सह पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास से हुई। पीएलवी,शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, वज्रासन समेत कई योगासन किए। पीएलवी ने बच्चों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य सिर्फ कानूनी मदद देना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जागरूक करना भी है। योग से बच्चों में अनुशासन और एकाग्रता बढ़ती है जो पढ़ाई में मददगार है। कोडरमा |12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में योग एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जिला समाहरणालय के कर्मियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। योग सत्र के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन बर्नवाल ने विद्यालय परिसर में शमी एवं अशोक के पौधे लगाकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि योग और पर्यावरण संरक्षण दोनों स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं। मौके पर जिला समाहरणालय के कर्मी प्रशाखा पदाधिकारी रजनी रंजन, प्रधान लिपिक तरुण लाल, चंदेश्वर साहू, ऋषभ राज सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles