Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस हताशा में संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही

फारबिसगंज (अररिया)| बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच फारबिसगंज और जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षदों ने अपना पक्ष रखा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में फारबिसगंज की मुख्य पार्षद वीणा देवी और जोगबनी की मुख्य पार्षद रानी देवी ने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहा है। उन्होंने फॉर्म-6 और एसआईआर से जुड़े विषयों को लेकर अपनी बात रखी। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में एसआईआर 24 जून 2025 से शुरू हुई थी और आयोग ने इसे मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया बताया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles