मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। रविवार शाम को कलुआही थाना क्षेत्र के मंगाटोल बेलाही गांव में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राम दयाल मुखिया और मनोज मुखिया नामक व्यक्ति राम दयाल मुखिया के घर में अवैध शराब छिपाकर उसका कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने राम दयाल मुखिया के घर की घेराबंदी की। घर से भागने की कोशिश कर रहे चार लोगों में से पुलिस ने राम दयाल मुखिया (50 वर्ष, निवासी-मंगाटोल बेलाही, कलुआही), मो. निजाम (26 वर्ष, निवासी- बेल्हवार, राजनगर) और गंगा मंडल (35 वर्ष, निवासी- जीतवारपुर, राजनगर) को मौके पर ही पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर मनोज मुखिया (निवासी: मंगाटोल बेलाही, कलुआही) भागने में सफल रहा, लेकिन उसे रविवार देर शाम छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को कोने में प्लास्टिक के 6 बड़े गैलन और एक छोटा गैलन मिला। इनमें कुल 100 लीटर अवैध चुलाई शराब भरी हुई थी, जिसे जब्त कर लिया गया। कलुआही थाना प्रभारी पायल भारती ने सोमवार देर शाम बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों राम दयाल मुखिया, मो. निजाम और गंगा मंडल के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें दोपहर में जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
कलुआही में 4 शराब तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 100 लीटर शराब जब्त किया, घर में छापेमारी कर कार्रवाई

![MLC 2026 [WATCH]: Kieron Pollard engages in heated exchange with Shubham Ranjane during MINY vs TSK clash](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/06/Kieron-Pollard-engages-in-heated-exchange-with-Shubham-Ranjane-during-MINY-vs-TSK-clash.webp)