Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध निर्माण रोका तो महिला पर रॉड से हमला, 6 पर एफआईआर

बगोदर| बगोदर थाना क्षेत्र के कोसी गांव में अवैध निर्माण का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला हो गया। हमले में परिवार की सदस्य चमेली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चमेली देवी ने बगोदर थाने में दिए आवेदन में बताया कि 19 जून की दोपहर उनके पड़ोसी आशीष पासवान, संजय पासवान, राजकुमार पासवान, बिरानी देवी, लता देवी और उर्मिला देवी उनके घर के पास अवैध तरीके से खिड़की निकालकर स्लैब ढाल रहे थे। इसका विरोध करने पर सभी आरोपी लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने सीढ़ी रूम को नुकसान पहुंचाया और बाहर से पथराव भी किया। आरोप है कि जब चमेली देवी शिकायत करने थाने गईं, तो लौटते वक्त आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आशीष पासवान ने लोहे के रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद उर्मिला देवी और लता देवी ने भी मारपीट की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles