Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बारिश से रांची का पारा 4.7 डिग्री गिरा:अगले 6 दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 23 दिन में गढ़वा में सबसे कम बारिश


राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के असर से रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 4.7 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सर्वाधिक 13.5 मिमी वर्षा हुई। राजधानी में एक जून से अब तक 118.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 115.6 मिमी से थोड़ी अधिक है, जबकि अधिकांश जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। गढ़वा में अब तक सबसे कम बारिश राज्य के कई जिलों में अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है। गढ़वा सबसे सूखा जिला बना हुआ है। जहां मात्र 1 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 99 मिमी कम है। इसी तरह साहिबगंज में 3.2 मिमी और चतरा में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जो सामान्य से क्रमश: 98 और 92 मिमी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आने के बावजूद 1 जून से 22 जून के बीच राज्य में 60 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस अवधि में सामान्य वर्षापात 112.1 मिमी के मुकाबले केवल 44.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले छह दिन तक बारिश और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग ने 23 से 28 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। संभावित मौसम गतिविधियों को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में मानसून के और सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। तापमान बढ़ने और लू चलने के भी संकेत बारिश के बीच मौसम विभाग ने तापमान में फिर बढ़ोतरी के संकेत भी दिए हैं। मंगलवार यानी आज से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे उमस बढ़ेगी। वहीं पलामू, गढ़वा और चतरा में 23 से 25 जून के बीच लू चलने की संभावना जताई गई है। इस बीच सोमवार को वज्रपात की घटनाओं में हजारीबाग, गढ़वा और सिमडेगा में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ बच्चे घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles