Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेमी की रिहाई की मांग, प्रेमिका चढ़ी मोबाइल टावर पर:अपहरण मामले में गिरफ्तार युवक को छुड़वाने पर अड़ी, ग्रामीणों की जुटी भीड़


बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव में मंगलवार सुबह एक नाबालिग लड़की 165 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वो ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहने वाली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस और परिजनों के काफी समझाने के बाद लड़की करीब 9 घंटे बाद टावर से नीचे उतरी। उसकी मांग थी कि उसके प्रेमी को जेल से रिहा किया जाए। प्रेमी को रिहा करने की मांग
लड़की ने बताया कि उसका रांची निवासी एक युवक से प्रेम संबंध है और वह उससे शादी करना चाहती है। लड़की का आरोप है कि पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। उसने धमकी दी कि जब तक उसके प्रेमी को रिहा नहीं किया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। स्थानीय लोगों ने लड़की को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। इधर, सूचना मिलने पर गोमिया और ललपनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ललपनिया थाना प्रभारी और परिजनों ने भी लड़की से बातचीत कर उसे समझाया, तब वो टावर से नीचे उतरी। लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों ने ललपनिया थाना में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को रांची से बरामद किया था। इसी मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles