Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खान ग्लोबल समेत 106 कोचिंग संस्थानों पर बिहार अग्निशमन विभाग का शिकंजा, थमाया नोटिस

खान ग्लोबल समेत 106 कोचिंग संस्थानों पर बिहार अग्निशमन विभाग का शिकंजा, थमाया नोटिस

Khan sir Coaching : (नितिश सिंह) लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुई भीषण आग की घटना के बाद पटना में अग्निशमन विभाग ने बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया है. मंगलवार को विभाग की टीम ने खान ग्लोबल स्टडी सहित कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान आग से बचाव और नियंत्रण संबंधी कई कमियां पाई गईं, जिसके बाद संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.

Patna News : खान ग्लोबल समेत कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण

अग्निशमन विभाग की टीम ने मुसल्लहपुर, भिखना पहाड़ी, अशोक राजपथ और अन्य कोचिंग हब क्षेत्रों में स्थित संस्थानों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की. कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया.

Patna Coaching Fire Safety:  सुधार नहीं हुआ तो हो सकती है सीलिंग की कार्रवाई

जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश पांडेय ने बताया कि जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले हैं, उन्हें जल्द कमियां दूर करने का निर्देश दिया गया है. चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में व्यवस्था पूरी नहीं होने पर संबंधित कोचिंग संस्थानों को सील करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पटना के 106 कोचिंग संस्थानों में नहीं है पूरी फायर सेफ्टी व्यवस्था

पटना जिले में कुल 284 कोचिंग संस्थान संचालित हैं. इनमें से 178 संस्थानों ने अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों का पालन किया है, जबकि 106 संस्थानों में अभी भी फायर सेफ्टी की पूर्ण व्यवस्था नहीं है. ऐसे संस्थानों में किसी दुर्घटना की स्थिति में छात्रों की सुरक्षा गंभीर चुनौती बन सकती है.

Khan Global: कोचिंग हब क्षेत्रों की स्थिति सबसे चिंताजनक

लोदीपुर फायर स्टेशन क्षेत्र में सबसे अधिक 33 कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों का अनुपालन अधूरा पाया गया. इस क्षेत्र में राजेंद्र नगर, कदमकुआं, मुसल्लहपुर, भिखना पहाड़ी, बीएम दास रोड और अशोक राजपथ जैसे बड़े कोचिंग केंद्र शामिल हैं.

वहीं बाढ़ अनुमंडल की स्थिति और भी खराब है, जहां 33 में से 32 कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले हैं.

पटना जिले के कोचिंग संस्थानों की स्थिति

फायर स्टेशन कुल संस्थान अनुपालन पूर्ण अनुपालन अपूर्ण
लोदीपुर 113 80 33
कंकड़बाग 40 37 03
सचिवालय 26 16 10
फुलवारीशरीफ 10 09 01
दानापुर 08 07 01
पटना सिटी 24 17 07
बाढ़ 33 01 32
मसौढ़ी 13 03 10
पालीगंज 17 08 09
Also Read: NEET Exam के दिन PMCH में बड़ा मामला, 47 छात्र अनुपस्थित, 24 घंटे में सबूत के साथ हाजिर होने का अल्टीमेटम

The post खान ग्लोबल समेत 106 कोचिंग संस्थानों पर बिहार अग्निशमन विभाग का शिकंजा, थमाया नोटिस appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles