![]()
शेखपुरा में बुधवार को शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई 272 लीटर शराब को नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेटों की निगरानी में उत्पाद थाना परिसर में संपन्न हुई। उत्पाद थानाध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा पिछले दिनों जब्त की गई लगभग 272 लीटर शराब को विनष्ट किया गया। इसमें जिले के विभिन्न थानों और उत्पाद थाना द्वारा जब्त की गई शराब शामिल थी। गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए नष्ट किया जाता शराब विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, जिसके बाद सभी शराब को बहाकर नष्ट कर दिया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत, न्यायिक कार्य के लिए शराब के नमूने सुरक्षित रखने के बाद, भारी मात्रा में बरामद शराब को किसी भी दुरुपयोग से बचाने के लिए नष्ट किया जाता है। यह विनष्टीकरण जिला दंडाधिकारी के आदेश पर एक उच्च शक्ति प्राप्त कमेटी की देखरेख में किया गया। शराब नष्ट करने के बाद इसकी पूरी जानकारी जिला दंडाधिकारी को भेज दी गई है। इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात थे, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

