Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची-JSCA स्टेडियम में भगदड़, कई घायल:गेट पर तोड़फोड़, जेपीएल T-20 फाइनल के दौरान जुटी थी भारी भीड़


रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार की शाम भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि JPL T20 फाइनल मैच के दौरान भारी भीड़ जुट गई थी। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंच गए, इससे पश्चिमी गेट पर भीड़ अधिक होने से अफरा-तफरी मच गई। इस कारण धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैच शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में दर्शक एक साथ स्टेडियम में एंट्री करने का प्रयास करने लगे थे। इसी दौरान पश्चिमी गेट पर धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के होस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पहले देखिए घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें लोगों के गेट के बाहर की तोड़फोड़ घटना के बाद क्रिकेट प्रेमी नाराज हो गए। आक्रोशित लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़कर पश्चिमी गेट पर तोड़फोड़ की। हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। घटना के बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आयोजन समिति के सदस्य ने कहा- स्थिति नियंत्रण में है आयोजन समिति के सदस्य कमल ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया है। सभी दर्शकों को स्टेडियम के अंदर प्रवेश दे दिया गया है। दर्शकों की संख्या अचानक बढ़ने की वजह से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी। इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles