Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची-अजमेर वाया जयपुर चलेगी अमृत भारत ट्रेन:पहली बार मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेन, उत्तर-पश्चिम रेलवे को रैक मिला


रांची से अजमेर वाया जयपुर अमृत भारत वर्जन 3.0 ट्रेन चलेगी। पहली बार राज्य को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ट्रेन मिलने जा रहा है। इस ट्रेन के लिए रैक तैयार कर लिया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे को यह रैक मिल भी गया है। ट्रेन कब से चलेगी, भारतीय रेलवे इसकी आधिकारिक घोषणा एक महीना के भीतर कर सकता है। दक्षिण-पूर्व रेलवे जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे को अमृत भारत वर्जन 3.0 का नया रैक प्राप्त हो चुका है। अजमेर-जयपुर-रांची रेलखंड पर यात्रियों की बढ़ती मांग और लंबी दूरी की बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए इस मार्ग को प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रेन में रहेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
ट्रेन में झटका रहित सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, आधुनिक इंटीरियर, अधिक लेगरूम, उन्नत शौचालय, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को कम खर्च में प्रीमियम श्रेणी जैसा यात्रा अनुभव मिल सकेगा। मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, डिजिटल पैसेंजर सूचना डिसप्ले जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन में 22 कोच होंगे
ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 2 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावर कोच शामिल होंगे। इस ट्रेन में पैंट्री कार भी होगा। संभावित रूट
प्रस्तावित ट्रेन रूट अजमेर से शुरू होकर सवाई माधोपुर, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, टोरी और लोहरदगा होते हुए रांची तक जाने का है। इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ेंगे रांची रेल मंडल ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) और हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। दोनों ट्रेनें साप्ताहिक हैं। हटिया-एलटीटी का फेरा 15 जून को समाप्त हो चुका है और संतरागाछी-अजमेर का अंतिम फेरा 29 जून को है। प्रस्ताव मंजूर होने पर दोनों रूटों पर यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए कनेक्टिविटी मिल सकेगी। समय सारणी की घोषणा जल्द अमृत भारत ट्रेन से सभी लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा। रेलवे द्वारा जल्द ही इस ट्रेन के परिचालन, समय-सारणी एवं अन्य विवरणों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। – अरुण जोशी, जेडआरयूसीसी सदस्य

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles