Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गंगा नदी के राजेंद्र सेतु पर टूटा बिजली का तार:3 घंटे तक पुल पर फंसी रही मौर्य एक्सप्रेस, यात्री रहे गर्मी से परेशान


बेगूसराय में गंगा नदी पर बने राजेंद्र सेतु सिमरिया के रेल पुल पर बुधवार को एक तकनीकी परेशानी सामने आी। पुल के ऊपर से गुजर रहा हाई-टेंशन ट्रैक्शन तार (विद्युत प्रवाहित तार) अचानक टूट गया, जिसके चलते बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इस खराबी के कारण 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन लगभग तीन घंटे तक पुल के बीचों-बीच खड़ी रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच पुल पर ट्रेन रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हटिया से चलकर गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस 8:45 बजे जैसे ही राजेंद्र रेल पुल में प्रवेश कर आगे बढ़ी, का ओवरहेड ट्रैक्शन तार टूट गया। बिजली गुल होने के कारण ट्रेन पुल के पीलर नंबर-3 से पीलर नंबर-7 के बीच ही फंस गई। राजेंद्र पुल पर सिंगल रेल ट्रैक है, इसलिए रेलवे के तकनीकी दल को मरम्मत काम शुरू करने और मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिससे ट्रेन की रवानगी में और अधिक विलंब हुआ। पुल के ऊपर चारों तरफ से खुली धूप और ऊपर से जून की इस तपिश भरी भीषण गर्मी ने यात्रियों की परीक्षा ले ली। उमस और गर्मी से बेहाल रहे यात्री ट्रेन में सवार बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग तीन घंटे तक बोगी के भीतर उमस और गर्मी से बेहाल रहे। पुल के बीच में ट्रेन खड़ी होने के कारण यात्रियों को पीने का पानी और खाने-पीने का सामान भी नसीब नहीं हो सका, जिससे वे भूखे-प्यासे परेशान होते रहे। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद डीजल इंजन मौके पर भेजा। डीजल इंजन की सहायता से मौर्य एक्सप्रेस को सुबह 11:49 बजे पुल से खींचकर सुरक्षित रवाना किया गया। यह ट्रेन दोपहर 12:48 बजे बरौनी जंक्शन पहुंच सकी। राजेंद्र पुल पर सिंगल ट्रैक बाधित होने के कारण उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला यह रेल मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान दर्जनों महत्वपूर्ण ट्रेनें बरौनी जंक्शन, मोकामा जंक्शन, लखीसराय और सिमरिया सहित विभिन्न स्टेशनों पर घंटों खड़ी रही। इस तकनीकी खराबी के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों के परिचालन समय पर गंभीर असर पड़ा। सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह 9:58 बजे दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के पास रुकी और दोपहर बाद 13:50 (1:50 बजे) आगे के लिए रवाना हो सकी। 22233 वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 13:57 (1:57 बजे) पर आई, जिसे करीब एक घंटे की देरी के बाद 14:50 (2:50 बजे) पर रवाना किया गया। कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 15:08 (3:08 बजे) पर पहुंची और 15:40 (3:40 बजे) पर खुली। इसके अलावा राजेंद्र पुल होकर गुजरने वाली अलग-अयलग ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles