शेखपुरा में शिक्षक की पत्नी का शव मिला:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Date:


शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला में गुरुवार को एक 28 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला। सूचना मिलने पर बरबीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के ससौर गांव निवासी कुमार गौरव की पत्नी सोनल भारती के रूप में हुई है। सोनल अस्थवाँ थाना क्षेत्र के नौरोजपुर गांव निवासी स्वर्गीय कौशलेंद्र प्रसाद की पुत्री थीं। उनके पति एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक बताए गए हैं। सोनल अपने पति और दो बच्चों के साथ पिछले कुछ महीनों से बरबीघा के नारायणपुर मोहल्ला स्थित अपने नए मकान में रह रही थीं। घटना के संबंध में मृतका के भाई अभिषेक कुमार ने अपने बहनोई कुमार गौरव पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। अभिषेक के अनुसार, बुधवार शाम को सोनल का अपने पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह मायके चली गई थीं। रात में उनके बहनोई कुमार गौरव ने सोनल को धमकी दी कि यदि वह वापस नहीं आईं तो वह दूसरी शादी कर लेंगे। इसके बाद सोनल भारती अपनी मां के साथ पति के घर लौट आई थीं। अभिषेक ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके बहनोई ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर सोनल और उनकी मां अकेली थीं। इसी दौरान बहनोई के एक रिश्तेदार ने सोनल को फोन कर कहा कि अगर वह अपनी मां को घर भेज दें तो वे समझौता करवा देंगे। इसके बाद सोनल की मां नवरोजपुर स्थित अपने घर लौट गईं। मां के जाने के लगभग आधे घंटे बाद ही परिजनों को खबर मिली कि सोनल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब मृतका के मायके वाले नारायणपुर स्थित घर पहुंचे, तो उन्होंने सोनल का शव पलंग पर पड़ा देखा। बरबीघा थाना के दरोगा मो. कौशर आलम और दीप माला कुमारी ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। परिजनों को आशंका है कि उसकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका लाश फंदे से लटका दिया गया था.मृतका को एक 9 बर्ष जबकि दूसरा 5 वर्ष का दो पुत्र भी है। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। उधर पूरे मामले को लेकर बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लगता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नप के सफाई एजेंसी के सुपरवाइजर पर हुई हवाई फायरिंग, बाल-बाल बचे

सीवान . नगर परिषद सीवान से जुड़ी सफाई एजेंसी...

Trump's Board of Peace members pledge $7bn in Gaza relief

Trump said it "looks like" Hamas will disarm, even...

Private car, secret routes: CBI charge-sheet reveals how cops avoided detection during abduction of Chandigarh dentist

Alleging a calculated operation to avoid detection, the Central...

यौन शोषण शिकायत के बाद नाबालिग का अपहरण:पुलिस ने दो आरोपी पकड़े, पीड़िता सकुशल बरामद

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र...
Join Us WhatsApp